Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 7, 2022

बस की टक्कर से साइकिल सवार शिक्षिका की मौत

 मोहम्मदाबाद। मिनी बस की टक्कर से साइकिल सवार शिक्षिका की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बस में तोड़ फोड़कर जाम लगा दिया। पुलिस ने एक घंटे  परिजनों व गाँव के लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। 



कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर खजुरी निवासी विजय सिंह की पुत्री रचना (22) कस्बे के एक प्राइवेट में स्कूल में पढ़ाती थी वह मंगलवार की शाम साइकिल से बाजार से गांव जा रही थी। मोहम्मदाबाद संकिसा मार्ग पर साहब सिंह ईंट भट्ठे के सामने से आई मिनी बस ने रचना को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस को तेजी से भगाकर ले जा रहा था पर ग्रामीणों ने बहादुर नगला गांव के सामने बस को रोक लिया। चालक भाग गया।


ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर परिजनों के साथ घटनास्थल पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। परिजन आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने गांव बहादुर नगला में एक घर में छिपे चालक को हिरासत में से लिया। मां सुषमा, पिता विजय सिंह, भाई रामलखन व गुडमैन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बस की टक्कर से साइकिल सवार शिक्षिका की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link