Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 7, 2022

Basic shiksha news: लापरवाही बरतने पर दो स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका

 बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने शनिवार को सहसवान और उझानी क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। बीएसए ने स्कूलों की दशा सुधारने में लापरवाही बरतने पर दो स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया है। बा स्कूल के चौकीदार की संविदा समाप्ति के लिये डीसी को निर्देश दिये हैं।



बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा को निरीक्षण के दौरान उझानी के गंगोरा प्राथमिक विद्यालय की स्थिति ठीक नहीं मिली। यही स्थिति सहसवान के खंदक प्राथमिक स्कूल की थी। बीएसए ने गंगोरा एवं खंदक के प्रधानाध्यापक का वेतन रोक दिया। बा स्कूल सहसवान के चौकीदार गायब मिलने पर संविदा समाप्त करने के निर्देश डीसी को दिये हैं। बीएसए ने बीआरसी सहसवान का भी निरीक्षण किया। जहां एआरएपी को जरूरी दिशा निर्देश दिये।

Basic shiksha news: लापरवाही बरतने पर दो स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link