Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 7, 2022

स्कूल के लिए गई छात्रा लापता, मुकदमा दर्ज

 राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटर की छात्रा घर से स्कूल के लिए बृहस्पतिवार को निकली जो वापस नहीं आई। विधवा मां ने पुलिस में तहरीर देकर करवाई की मांग की। जिसपर पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

पिछले एक सप्ताह के अंदर राजगढ़ क्षेत्र से पांच लड़कियां घर  से स्कूल व बाजार जाने के बाद लापता हो गई। जिसकी तहरीर लापता हो गई जिसकी तहरीर परिजनों ने राजगढ़ पुलिस चौकी में देकर खोजबीन करने की मांग की पुलिस ने सक्रियता दिखाकर चार लड़कियों को अलग अलग स्थानों से बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया।



बृहस्पतिवार को घर से एक इंटर कालेज के लिए निकली इंटर की छात्रा अब तक वापस नहीं आई लड़की की मां ने बताया कि स्कूल से वापस न आने पर नाते रिश्तेदारों के यह काफी खोजबीन की गई।


नहीं मिलने पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर खोजबीन कर वापस लाने का आश्वासन दिया है। थानाध्यक्ष शैलेश राय ने बताया कि छात्रा के लापता होने की तहरीर मिली है। अज्ञात पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की जा रही है। 

स्कूल के लिए गई छात्रा लापता, मुकदमा दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link