Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 21, 2022

शिक्षक की पत्नी की संदिग्ध हाल में मौत, पढ़ें पूरी खबर

 गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके के सुमेर सागर में सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के शिक्षक मनोज गुप्ता की पत्नी ज्योति (27) का शव शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में कमरे में पंखे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। भाई ने सुसराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल वालों ने आत्महत्या की बात कही है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कमरे को सील कर कई अहम साक्ष्य लिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, सुमेर सागर निवासी मक्खन गुप्ता के बेटे मनोज गुप्ता की शादी फर्टिलाइजर की सहने वाली ज्योति गुप्ता से जनवरी 2020 में हुई थी।



शुक्रवार शाम ज्योति का शव पर (ससुराल में फंदे से लटकता मिला भाई गोलू ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के छह माह बाद ही ससुराल वाले बहन से मारते पीटते थे। स्थिति ऐसी थी कि हम लोगों से बात नहीं करने देते थे।  किसी तरह अगर बात करती थी तो रउसे प्रताड़ित किया जाता था। चार दिन पहले बात हुई थी तो उसने तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर दुर्गेश सिंह ने बताया कि महिला की लाथ कमरे में पंखे के माध्यम से फंदे से लटकती मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी। मायके वालों की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।


primary ka master, basic shiksha news, up basic news, basic shiksha parishad, basic news, basic shiksha, up basic shiksha parishad, बेसिक शिक्षा न्यूज़,basic shiksha parishad news,

शिक्षक की पत्नी की संदिग्ध हाल में मौत, पढ़ें पूरी खबर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link