Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 21, 2022

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोका

 ज्ञानपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह ने मंगलवार को कई प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति और साफ-सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। इसके अलावा कई बीईओ ने भी प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण किया। जहां अलग-अलग स्कूलों में कुल सात शिक्षक अनुपस्थित मिले बीएसए ने सभी का वेतन रोकते स्पष्टीकरण मांगा।


बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय पिपरी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अस्ति तथा विकासखंड सुरियावा में स्थित कम्पोजिट विद्यालय लागनबारी और प्राथमिक विद्यालय नैवादाकला का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में निपुण भारत लक्ष्य के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत बच्चों का निपुण लक्ष्य टेस्ट किया तथा बच्चों की उपस्थिति और मध्याहन भोजन की जांच की।



प्राथमिक विद्यालय लागनबारी में कक्षा तीन के बच्चों का हिंदी विषय के टेस्ट लिया। इस विद्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था बदहाल दिखी। जिसपर उन्होंने प्रधानाध्यापक को स्कूल में साफ- सफा दुरुस्त करने का निर्देश दिया। स्कूल में बच्चों की उपस्थिति भी 50 फीसद ही पाई गई।

इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय नेवादा करना और पिपरी के साथ ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय अस्ति में भी साफ सफाई को लेकर नाराजगी व्यक्त की। स्कूल में बच्चों की उपस्थिति काफी कम मिली। विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकते हुए नोटिस दिया


उन्होंने कहा कि सभी को अपना कार्य ठीक से करना होगा लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। का शिक्षकों को चाहिए कि बच्चों की शिक्षा पर गंभीरता से ध्यान दें। जिससे अच्छे बच्चे तैयार हो।


updatemart,primarykamaster, updatemarts, up basic shiksha ,up basic shiksha news,upbasic news,up basic shiksha parishad news,basic shiksha parishad up,basic shiksha news up,update mart,up primary ka master,


निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link