Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 14, 2023

पति से बोली- एमबीबीएस के साथ रहूंगी, तेरी मेरी कोई बराबरी नहीं

 एटा। ज्योति मौर्य इन दिनों देश भर में  चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं। दोनों के अलगाव की बातें सुनी जाती रहती हैं।



कुछ मिलता जुलता मामला एटा में भी सामने आया है। यहां पर पति ने विदेश में वेटर का काम करके पत्नी को पढ़ाया लिखाया और नर्सिंग का कोर्स कराया। इसके बाद आगे भी पढ़ाई जारी रखने की बात कही तो आगरा में एक संस्थान से कोचिंग कराई, लेकिन यहां पत्नी को एमबीबीएस एक व्यक्ति मिल गया तो पति से बेवफाई कर दी। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव अखतौली निवासी प्रदीप कुमार का कहना है कि वर्ष 2019 में भाई की शादी में आई लड़की से मुलाकात हुई थी। दो साल तक हम दोनों लिव इन रिलेशन में रहे और वर्ष 2022 में दोनों पक्षों के परिजन को समझा बुझाया गया। तब अर्चना निवासी कपरेटा थाना पिलुआ से शादी की थी। शादी से पहले ही अर्चना ने आगे की पढ़ाई करने की बात कही थी तब से ही पूरा ध्यान उसकी पढ़ाई पर लगाया और रुपये भी खर्च किए गए। बताया कि बीएससी व नर्सिंग का कोर्स कराने के बाद शादी के कुछ समय बाद ही आगरा में कोचिंग करने के लिए कहा गया तो एक कमरा दिलाकर पढ़ाई कराई।


आरोप है कि करीब छह माह बाद व्यवहार में बदलाव आया तो एक दिन अचानक छिपकर देखा गया तो पत्नी दो युवकों के साथ कार में रात करीब 11 बजे लौटी, तब पूछा गया तो तमाम बुरा भला कहा और बर्बाद करने की बात कही गई। कहा कि इसके साथ आई हूं वह एमबीबीएस है। उसके साथ ही रहूंगी तेरी मेरी कोई बराबरी नहीं है।

पति से बोली- एमबीबीएस के साथ रहूंगी, तेरी मेरी कोई बराबरी नहीं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link