Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 14, 2023

पदोन्नति वेतन विसंगति निराकरण व एसीपी सहित लंबित मांगों को लेकर खंड शिक्षाधिकारियों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

 चित्रकूट । खंड शिक्षाधिकारियों की पदोन्नति वेतन विसंगति निराकरण व एसीपी सहित लंबित मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा।



उत्तर प्रदेशीय विद्यालय निरीक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबित मांगों को पूरा न किए जाने से खंड शिक्षाधिकारियों के मनोबल व कार्य क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शिक्षा निदेशालय को बार-बार प्रत्यावेदन दिए जाने के बावजूद उनकी मांगों को पूर्ण न करके कार्रवाई की जा रही है।


इसके क्रम में 17 जुलाई को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र पटेल, नागेश्वर प्रसाद सिंह, राजेश कुमार, मिथलेश कुमार, कृष्णदत्त पांडेय व अतुल दत्त तिवारी मौजूद रहे।

पदोन्नति वेतन विसंगति निराकरण व एसीपी सहित लंबित मांगों को लेकर खंड शिक्षाधिकारियों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link