Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 14, 2023

शिक्षकों को पोर्टल से किया जाएगा कक्षाओं का आवंटन

 नवीन सत्र शुरू हो गया है। इसके साथ ही निपुण लक्ष्यों को पाने के लिए सभी प्रक्रियाओं को तेजी से लागू कराने के निर्देश दिए गए हैं। परिषद की ओर से शिक्षकों के कार्यों को जिला व राज्य स्तर पर उजागर करने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों को कक्षाएं आवंटित की जाएंगी।



बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने व उन्हें खेलकूद की गतिविधियों में निपुण बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। परिषद को ओर से निर्धारित लक्ष्य पाने के लिए बच्चों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर करने के कदम उठाए जाएंगे। सभी को पोस्टर, बिग बुक्स, स्टोरी कार्ड, टीएलएम, गणित किट, विज्ञान किट आदि भी उपलब्ध कराई गई है। प्रधानाध्यापक विद्यालय में तैनात शिक्षकों को प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से कक्षाओं का आवंटन करेंगे। बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि शिक्षकों की ओर से विद्यालयों में किए जा रहे अच्छे काम को जिला व राज्य स्तर पर बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में प्रस्तुत किया जा सकेगा। दिसंबर 2023 तक शत-प्रतिशत बच्चों को निपुण करने का लक्ष्य रखा गया है।

शिक्षकों को पोर्टल से किया जाएगा कक्षाओं का आवंटन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link