Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 16, 2023

Primary ka master: जनपद के 1915 स्कूलों में आज मिलेगा टैबलेट

 प्रतापगढ़। स्कूलों की प्रक्रिया ऑनलाइन करने के लिए सोमवार को 1915 स्कूलों में 3830 टैबलेट का वितरण किया जाएगा। रविवार को यह जिले में आ गया। सोमवार को बीआरसी पहुंचेगा और उसी दिन यह वितरित भी किया जाएगा।



जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के कार्यों को ऑनलाइन करने और विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सभी स्कूलों को दो-दो टैबलेट मुहैया कराया जा रहा है। शासन की ओर से 1915 स्कूलों के लिए 3830 टैबलेट मिल गया है।


बीआरसी पर शिक्षकों को बुलाकर यह दिया जाएगा। स्कूल के प्रधानाध्यापक और सीनियर शिक्षक को टैबलेट मिलेगा। इसके मिलने के बाद सभी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। और बाद में ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को बीआरसी पर टैबलेट का वितरण किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन प्रशिक्षण देकर प्रयोग करने का तरीका बताया जाएगा।

 संवाद

Primary ka master: जनपद के 1915 स्कूलों में आज मिलेगा टैबलेट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link