Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 16, 2023

प्राथमिक स्कूल का टीचर गिरफ्तार, क्लास में बच्चियों से बैड टच करने का आरोप

 

शाहजहांपुर. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के प्राथमिक विद्यालय में एक बार फिर बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां स्कूल के शिक्षक पर पढ़ने वाली छोटी-छोटी बच्चियों से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है. बच्चियों को टीचर अपने ऑफिस में बुलाकर तो कभी क्लास में जाकर बच्चियों के साथ बैड टच करता था. अभिभावकों ने एक बार माफी दे दी थी, लेकिन आरोपी शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. दूसरी बार जब बच्चियों ने इसकी शिकायत की तो अभिभावकों ने मामले की शिकायत प्रधानाचार्य, पुलिस और बीएसए से की है.



बीएसए ने इस मामले में बच्चियों के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी टीचर को निलंबित करने के साथ जांच टीम गठित की है. वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसको गिरफ्तार किया है.

आरोपी शिक्षक पर हुई कार्रवाई

मामला थाना रोजा के एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 4 और 5 छात्राओं के साथ विद्यालय में पढ़ाने वाला शिक्षक आसिफ जमाल अश्लील हरकतें करने के आरोप अभिभावकों ने लगाए हैं. अभिभावक की तरफ से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बच्चियां स्कूल में पढ़ने जाती हैं. स्कूल में पढ़ाने वाला शिक्षक आसिफ जमाल उन बच्चियों से क्लास रूम में बेहद अश्लील हरकतें करता है. आरोपी बच्चियों को बैड टच कर उनका उत्पीड़न कर रहा है. कभी अपने ऑफिस में बुलाकर तो कभी क्लास रूम में आकर वारदात को अंजाम देता है. कुछ समय पहले भी आरोपी शिक्षक ने बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें की थी.

तब शिकायत करने पर आरोपी ने दोबारा ऐसा न करने की बात कहकर माफी मांग ली थी, लेकिन उसने हरकतें नहीं छोड़ी. जब बच्चियों ने अभिभावकों से शिकायत की तो अभिभावक सीधे स्कूल पहुंच गए. वहां पहले तो प्रधानाचार्य से शिकायत की, उसके बाद थाने और फिर बीएसए को सूचना दी गई. 5 बच्चियों से अश्लील हरकतें की सूचना के बाद बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय जाकर बच्चियों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज करते हुए आरोपी टीचर को निलंबित करने के साथ जांच टीम गठित की है. वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसको गिरफ्तार किया है.

प्राथमिक स्कूल का टीचर गिरफ्तार, क्लास में बच्चियों से बैड टच करने का आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link