Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 16, 2023

Primary ka master: शिक्षक उड़ा रहे थे पकौड़ी चाय, खाने की तैयारी नहीं

 प्रयागराज। प्राथमिक विद्यालय गोती चाका में 1145 बजे निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक जितेन्द्र सिंह, सहायक अध्यापक सुप्रिया तिवारी, मनोरमा यादव एवं शिक्षामित्र सुधा पांडेय उपस्थित मिले। शिक्षकों के लिए पकौड़ी चाय बनाई गई थी लेकिन मिड-डे-मील बनाने की कोई तैयारी नहीं थी जबकि 12 बजे से भोजन का वितरण होना था। रसोईघर भी टूटा-फूटा मिला। 64 में से केवल 18 बच्चे उपस्थित थे। बीएसए ने प्रधानाध्यापक जितेन्द्र सिंह की एक वेतनवृद्धि रोक दी जबकि शिक्षिकाओं सुप्रिया तिवारी व मनोरमा यादव का वेतन रोकने का आदेश दिया।



स्कूल पहुंचे 26 बच्चे 84 को खिला दी तहरी

कम्पोजिट विद्यालय छरिबना चाका में 202 बच्चों में से 26 छात्राएं उपस्थित मिलीं। 1205 बजे तक भोजन नहीं बना था जबकि मिड-डे-मील रजिस्टर में प्राथमिक के 45 और उच्च प्राथमिक के 39 कुल 84 बच्चों को भोजन में तहरी खिलाने की बात लिखी थी। रजिस्टर में गलत सूचना भरने पर प्रधानाध्यापिका प्रेमलता का अक्तूबर का वेतन रोकने का आदेश दिया। शिक्षिका मीना यादव, अतुल तिवारी, किरन श्रीवास्तव, अर्चना यादव एवं अर्चना सिंह का शनिवार का वेतन रोकते हुए पांच दिन में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय चक पूरे खुर्द चाका में भी एमडीएम रजिस्टर में भ्रामक सूचना भरने पर स्पष्टीकरण मांगा है।


Primary ka master: शिक्षक उड़ा रहे थे पकौड़ी चाय, खाने की तैयारी नहीं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link