Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 16, 2023

Shikshamitra news: प्रदेशव्यापी धरने को लेकर शिक्षामित्रों ने की बैठक

 बस्ती, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने रविवार को कप्तानगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बैठक की। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में लखनऊ में 18 अक्टूबर को होने वाले धरने में प्रतिभागिता को लेकर रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षामित्रों के नियमितीकरण के लिए सरकार के समक्ष अपनी बात रखने के मकसद से प्रदेश व्यापी धरने का आह्वान किया गया है।



सरकार से मांग है कि लगातार 23 वर्षों से शिक्षामित्र प्राथमिक शिक्षा में अपनी सेवा दे रहा है। उसके त्याग और तपस्या को देखते हुए शिक्षामित्र के सम्मान को वापस करते हुए नियमितीकरण किया जाए। मंडल अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने धरने में सभी शिक्षामित्रों के शामिल होने पर जोर किया। संगठन मंत्री संदीप कुमार सिंह, संरक्षक संजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सरवन यादव, हनुमान यादव, अजय पांडेय, शिवयज्ञ, विभूति त्रिपाठी, सोलहई प्रसाद, यादराम, दिनेश मिश्रा, असगर अली, विनोद कुमार वर्मा, संतोष कुमार, बेचू, अनारकली, चक्रधर दुबे, अनीता मिश्रा व अन्य लोग मौजूद रहे ।

Shikshamitra news: प्रदेशव्यापी धरने को लेकर शिक्षामित्रों ने की बैठक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link