Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 16, 2023

Primary ka master: साथी शिक्षिका से छेड़छाड़ के आरोपी प्रधानाध्यापक के निलंबन की तैयारी

 इटावा, प्रधानाध्यापक पर छह दिन पहले अध्यापिका के साथ का आरोप लगाया था। इस मामले में शिक्षिका की तहरीर पर रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गयी। अब आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित करने की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पूठन चौकी में कचौरा मार्ग पर ब्लॉक बढ़पुरा क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर साथी शिक्षिका ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। 9 अक्टूबर की घटना दर्शाते हुये शिक्षिका ने एसएसपी से शिकायत की थी और सुरक्षा की गुहार लगायी थी। 



एसएसपी संजय वर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया था और रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिये थे। इस पर शनिवार को सिविल लाइन थाने में आरोपी प्रधानाध्यापक रामवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जा रही है। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद विभागीय जांच करायी गयी और प्रथमदृष्टया घटना सही पाये जाने पर अब प्रधानाध्यापक के ऊपर विभागीय शिकंजा कसता जा रहा है। बीएसए राजेश कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित किया जा रहा है। 


इसकी कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। सोमवार को आरोपी को निलंबित किया जायेगा। आरोपी प्रधानाध्यापक ने आरोपों को मनगढ़ंत बताया है। बताया कि विद्यालय में देरी से आने के कारण शिक्षिका को समय से आने को कहा गया था। लेकिन फिर भी सुधार नहीं हुआ, इसलिये कार्रवाई को कहा गया। इसी के चलते आरोप लगाये 

गये हैं।


Primary ka master: साथी शिक्षिका से छेड़छाड़ के आरोपी प्रधानाध्यापक के निलंबन की तैयारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link