Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 7, 2023

बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति अब 16 दिसंबर तक होगी

 लखनऊ। बेसिक विद्यालयों के शिक्षकों की

पदोन्नति के लिए अब 16 दिसंबर की तिथि तय की गई है। बेसिक शिक्षा परिषद ने इसके लिए सभी बीएसए को निर्देश जारी किए हैं। हालांकि परस्पर तबादले की उम्मीद में लगे शिक्षकों की एक बार फिर धड़कनें बढ़ गई हैं। दरअसल परस्पर तबादले से पहले पदोन्नति होने से उनका पेयर (जोड़ा) टूटने का डर भी बढ़ गया है। परिषद ने कहा है कि अभी तक औरैया, बुलंदशहर, मथुरा व वाराणसी में अंतिम वरिष्ठता सूची पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है।



 यहां के बीएसए हर हाल में शीघ्र वरिष्ठता सूची पोर्टल पर अपलोड करें। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि जिला चयन समिति की बैठक 12 दिसंबर को की जाए। बैठक में पात्रता के अनुसार जिले में प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय व सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वीकृत पद के सापेक्ष खाली पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही की जाए। पदोन्नत शिक्षकों की सूची पोर्टल पर 16 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से अपलोड कर दी जाए। उन्होंने बताया कि पदोन्नति के संबंध में आठ दिसंबर को एक वीडियो कांफ्रेंसिंग भी की जाएगी।

बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति अब 16 दिसंबर तक होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link