Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 7, 2023

यूपी बोर्ड में रचनात्मक मूल्यांकन लागू

 यूपी बोर्ड से जुड़े हुए प्रदेशभर के 27 हजार से अधिक स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा नौ व दस के 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए रचनात्मक मूल्यांकन की व्यवस्था लागू कर दी गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 2023-24 सत्र से हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, गृह विज्ञान, चित्रकला, वाणिज्य, संगीत गायन एवं संगीत वादन में रचनात्मक आकलन शुरू हो गया है।



बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने सभी डीआईओएस को लिखे पत्र में निर्देशित किया है कि एनईपी 2020 की अनुरूप सभी स्कूलों के विद्यार्थियों का रचनात्मक आकलन सुनिश्चित किया जाए। बोर्ड ने पिछले साल कार्यशाला आयोजित कर रचनात्मक मूल्यांकन के विषयवार टूल्स एवं टेक्नीक्स जैसे वाद-विवाद, समूह चर्चा, मॉडल, चार्ट बनवाना, दृश्यात्मक प्रस्तुति, रोल-प्ले आदि गतिविधियों को समाहित करने के लिए प्रारूप तैयार किया था। इसके अंक मार्कशीट में नहीं जुड़ेंगे लेकिन कॅरियर में आगे बढ़ने में सहायक होंगे।

यूपी बोर्ड में रचनात्मक मूल्यांकन लागू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link