'साहब मेरी जबरिया पत्नी से मुझे बचाओ...' बिहार में पकड़ौआ शादी के बाद BPSC टीचर ने लगाई गुहार
पकड़ौआ शादी होने के बाद अब बीपीएससी पास टीचर गौतम ने शिक्षा विभाग के सबसे बड़े अफसर केके पाठक से सुरक्षा की गुहार लगाई है. उसने कहा है कि शादी जबरदस्ती कराई गई है इसलिए वो दुल्हन को साथ नहीं रखेगा. उसने स्कूल बदलने की भी मांग की है क्योंकि अभी जहां उसकी पोस्टिंग है वो उसी इलाके में हैं जहां लड़की का घर है.
बिहार के हाजीपुर में पकड़ौआ शादी होने के बाद BPSC पास टीचर गौतम को अब जान का डर सता रहा है क्योंकि उसका स्कूल उसी गांव में हैं जहां लड़की से उसकी जबरदस्ती शादी हुई है. गौतम ने दुल्हन को साथ रखने से पहले ही इनकार कर दिया है लेकिन अब उसे स्कूल जाने में भी डर लग रहा है.
गौतम ने शिक्षा विभाग और उसके अपर सचिव केके पाठक से इस मामले में मदद मांगी है. गौतम चाहते हैं कि उनकी पोस्टिंग किसी दूसरे स्कूल में कर दी जाए. गौतम ने कहा है कि मेरी शादी जबरिया (जबरदस्ती) कराई गई है इसलिए मैं शिक्षा विभाग के अपर ि र्सा से सुरक्षा की गुहार लगा रहा हूं.
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने क्या कहा?

