Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 7, 2023

अटेवा का संकल्प दिवस आज होगा

 लखनऊ। अटेवा-पेंशन बचाओ मंच के तत्वाधान में सात सितंबर को डॉ. राम आशीष सिंह की पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने बताया कि डॉ. राम आशीष सिंह के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए किए गए बलिदान को शिक्षक व कर्मचारी याद करेंगे।



प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. राम आशीष के योगदान का ही नतीजा है कि आज कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है। मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि लखनऊ में यह कार्यक्रम स्व. बीएन सिंह जी की प्रतिमा स्थल पर दोपहर 3.30 बजे से होगा।

अटेवा का संकल्प दिवस आज होगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link