Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 11, 2024

चुनाव आयुक्तों की 15 मार्च तक हो सकती है नियुक्ति

 चुनाव आयुक्तों की 15 मार्च तक हो सकती है नियुक्ति

नई दिल्ली,। केंद्रीय निर्वाचन आयोग में अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति और अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे से दो चुनाव आयुक्तों के पद रिक्त हो गए हैं। तीन सदस्यीय पैनल में सिर्फ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही बचे हैं। आयोग में खाली दो पदों को भरने के लिए जल्द बैठक होगी।15 मार्च तक नियुक्ति होने की संभावना है।



निर्वाचन आयोग के सूत्रों की मानें तो कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व में एक चयन समिति (जिसमें गृह सचिव और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव शामिल होंगे) पहले दोनों पदों के लिए पांच-पांच नामों के दो अलग-अलग पैनल तैयार करेगी। बाद में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति (जिसमें एक केंद्रीय मंत्री और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल होंगे) चुनाव आयुक्त के नियुक्ति के लिए दो नाम तय करेगी। नामों को राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। सूत्र बताते हैं कि चयन समिति सदस्यों की सुविधा के आधार पर 13 या 14 मार्च को बैठक कर सकती है।

चुनाव आयुक्तों की 15 मार्च तक हो सकती है नियुक्ति Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link