Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 11, 2024

मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति का ब्योरा न देने पर रुकेगी पदोन्नति

 

उच्च शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों और

कर्मचारियों ने अब तक मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। सभी को यह विवरण अनिवार्य रूप से ढाई महीने पहले ही दे देना था। इस संबंध में अब फिर से पत्र जारी किया गया कि 20 मार्च तक संपत्ति का विवरण पोर्टल पर फीड करवा दें। ऐसा न करने पर उनको पदोन्नति का लाभ नहीं दिया जाएगा। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि वे इस प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करवाएं।



राजकीय महाविद्यालयों, पब्लिक लाइब्रेरी और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा कार्यालयों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की सर्विस बुक मानव संपदा पोर्टल पर फीड़ की जा चुकी है। यह प्रक्रिया पिछले वर्ष शुरू हुई थी. 


• उच्च शिक्षा निदेशक ने क्षेत्रीय अधिकारियों को जारी किया पत्र


• 20 मार्च तक संपत्ति का विवरण पोर्टल पर फीड करवा दें


अब पोर्टल के माध्यम से वेतन भी जारी होने लगा है। शासन का निर्देश था कि 31 दिसंबर तक सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी चल अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर फीड करवा दें। निर्धारित अवधि बीत गई लेकिन संपत्ति का विवरण पोर्टल पर नहीं दिया गया है। इसलिए अब उच्च शिक्षा निदेशक डा. डीपी शाही ने इस संबंध में सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 20 मार्च तक अनिवार्य रूप से संपत्ति का ब्यौरा पोर्टल पर फीड करवाएं। इस अवधि के बाद भी विवरण न देने पर कार्यवाही हो सकती है।

मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति का ब्योरा न देने पर रुकेगी पदोन्नति Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link