Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 11, 2024

भाजपा सरकार ने शिक्षकों का अपमान किया: अखिलेश

 भाजपा सरकार ने शिक्षकों का अपमान किया: अखिलेश

लखनऊ, विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में शिक्षा का स्तर गिरा है। नई शिक्षा नीति गरीबों को शिक्षा से दूर करेगी। प्राथमिक, माध्यमिक, पॉलिटेक्निक और आईटीआई में छात्रों का एडमिशन कम हो रहे हैं। परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। छात्रों की परीक्षाएं रद्द करनी पड़ रही है। भाजपा सरकार ने शिक्षकों को अपमानित करने का काम किया है।



अखिलेश रविवार को सपा मुख्यालय में राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों और शिक्षक सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। लोकतंत्र बचाने में शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी है। शिक्षक, बेरोजगार, नौजवान और किसान इस बार भाजपा को सत्ता से हटाएंगे। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ और उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादियों के साथ है। आजमगढ़, चित्रकूट, मुरादाबाद का एयरपोर्ट समाजवादी सरकार ने बनवाया था।

भाजपा सरकार ने शिक्षकों का अपमान किया: अखिलेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link