Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 11, 2024

खुशखबरी : होली से पहले कर्मचारियों-शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 4 फीसदी DA बढ़ा; जानें डिटेल

 होली से पहले योगी आदित्‍यनाथ ने यूपी के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने इनका महंगाई भत्‍ता 4 फीसदी बढ़ा दिया है। जनवरी 2024 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्‍ता लागू होगा। योगी सरकार के इस फैसले से 10 लाख राज्‍य कर्मचारियों और आठ लाख शिक्षकों को लाभ मिलेगा। जल्‍द ही इसका औपचारिक आदेश जारी हो जाने की संभावना है। योगी सरकार ने 12 लाख पेंशनरों को भी महंगाई भत्‍ते में चार फीसदी बढ़ोत्‍तरी का लाभ देने का फैसला किया है.



चार फीसदी बढ़ोत्‍तरी के साथ डीए 50 फीसदी हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी। बताया जा रहा है कि इस बढ़ोत्‍तरी से राज्‍य के खजाने पर करीब 314 करोड़ रुपए का अतिरिक्‍त भार आएगा। मिली जानकारी के अनुसार यूपी सरकार के वित्‍त विभाग ने डीए बढ़ोत्‍तरी को स्‍वीकृति दे दी है। जल्‍द ही इस सम्‍बन्‍ध में औपचारिक आदेश जारी हो जाएगा। माना जा रहा है कि होली के पहले कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को बढ़े हुए डीए के साथ ये सौगात मिल सकती है।


बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए चार फीसदी बढ़ा दिया था। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद से ही उम्‍मीद जताई जा रही थी कि राज्‍य सरकार भी जल्‍द ही कर्मचारियों के डीए में बढ़ोत्‍तरी कर सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को एक जनवरी से देय महंगाई भत्‍ते में चार प्रतिशत बढ़ोत्‍तरी का लाभ मिला है।

खुशखबरी : होली से पहले कर्मचारियों-शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 4 फीसदी DA बढ़ा; जानें डिटेल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link