तालिमी मरकज का वेतन बंद, मांगा स्पष्टीकरण
देवरियाकोठी। पारू के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलाहपुर में 15 अप्रैल को निरीक्षण में गये तालिमी मरकज मो. इमरान हुसैन ने शिक्षकों से पैसे की मांग की। विरोध करने पर शिक्षकों से दुर्व्यवहार किया गया। बीईओ उत्तम प्रसाद ने तत्काल प्रभाव से उनका वेतन बंद कर दिया है और स्पष्टीकरण मांगा है। बीईओ ने बताया कि मामला सही पाया गया है।

