Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 21, 2024

गर्मी में बच्चों की सहूलियत के लिए स्कूल टाइमिंग बदलने की मांग, MLC ने प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

 उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल इस भीषण गर्मी में दोपहर दो बजे तक संचालित हो रहे हैं, जिससे 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में दोपहर दो बजे तक बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।

सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के समय में परिवर्तन किए जाने हेतु प्रमुख सचिव (बेसिक शिक्षा) को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि बच्चे कड़ी धूप और गर्म हवा के थपेड़े सहते हुए घर पहुंचते हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है।



उत्तर प्रदेश के मान्यता प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकाल में एक अप्रैल से 30 सितंबर तक 7.30 से 12.30 बजे तक पढ़ाई का समय निर्धारित है। इसके विपरीत बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोले जाने के निर्देश हैं। 

चूंकि बच्चों के बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण उनके अभिभावकों द्वारा अब बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में भी दोपहर 12.30 बजे तक छुट्टी करने की मांग भी निरंतर की जा रही है।

गर्मी में बच्चों की सहूलियत के लिए स्कूल टाइमिंग बदलने की मांग, MLC ने प्रमुख सचिव को लिखा पत्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link