Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 21, 2024

Primary ka master Bihar: विशेष कक्षाओं से गायब पाये गये 300 शिक्षक

 विशेष कक्षाओं से गायब पाये गये 300 शिक्षक 

पटना। राज्य के सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश में चल रहीं विशेष कक्षाओं से 300 शिक्षक गायब पाये गये हैं। सबेरे आठ से 10 बजे तक चलने वाली दो घंटे की विशेष कक्षाओं में पढ़ाई के लिए बच्चों की उपस्थिति सामान्य दिनों की भांति ही रह रही है।



सरकारी स्कूलों में 15 अप्रैल से चल रही गर्मी की छुट्टी 15 मई तक चलेगी। गर्मी की छुट्टी में 'मिशन दक्ष' के 3री से 8वीं कक्षा के बच्चों के लिए सबेरे आठ से 10 बजे तक विशेष कक्षाएं चल रही हैं। 3री से 8वीं कक्षा के लिए चल रहे मिशन दक्ष में शामिल बच्चों की संख्या तकरीबन 36 लाख है। इसके साथ ही सबेरे आठ से 10 बजे तक उन बच्चों की भी विशेष कक्षाएं चल रही हैं, जो या तो 'मिशन दक्ष' के दायरे में नहीं हैं अथवा 5वीं व 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में या तो फेल हो गये या शामिल ही नहीं हुए। इसके अलावा 9वीं एवं 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में फेल या उसमें शामिल नहीं होने वाले छात्र-छात्राओं की भी सबेरे आठ से 10 बजे तक विशेष कक्षाएं चल रही हैं। प्राइमरी-मिडिल स्कूलों में दो घंटे की विशेष कक्षाओं के संचालन के बाद बच्चों को मध्याह्न भोजन भी परोसे जा रहे हैं। शिक्षा विभाग की मॉनीटरिंग सेल की शनिवार की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को विशेष कक्षाओं के संचालन के बीच स्कूलों से 300 शिक्षक गैरहाजिर पाये गये। उस दिन 38 जिलों में से 34 जिलों के 51,751 स्कूलों के इंस्पेक्शन कराये गये थे। हालांकि, संबंधित 34 जिलों के 14,256 स्कूल इंस्पेक्शन से बच गये थे। रिपोर्ट के मुताबिक उस दिन मिशन दक्ष वाले प्राइमरी-मिडिल स्कूलों के इंस्पेक्शन में 54.33 फीसदी बच्चे उपस्थित पाये गये। विशेष कक्षाओं में 40.50 फीसदी बच्चे उपस्थित थे। 5वीं व 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में फेल या उसमें शामिल नहीं होने वाले 40.10 फीसदी बच्चे भी कक्षाओं में थे। इसी प्रकार 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा में फेल या उसमें शामिल नहीं होने वाले 46.88 फीसदी बच्चे माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विशेष कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे।


इंस्पेक्शन वाले 34 जिलों में अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, खगड़िया, किशनगंज, कैमूर, कटिहार, लखीसराय, मधुबनी, मुंगेर, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सारण, सीतामढ़ी, सिवान, वैशाली एवं पश्चिमी चंपारण शामिल हैं।

Primary ka master Bihar: विशेष कक्षाओं से गायब पाये गये 300 शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link