Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 21, 2024

Primary ka master Bihar: 105 स्कूल के हेडमास्टर का वेतन बंद, अल्टीमेटम

 105 स्कूल के हेडमास्टर का वेतन बंद, अल्टीमेटम 

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 105 स्कूल के हेडमास्टर का वेतन बंद कर दिया गया है। 2018-19 के बिहार दर्शन की मिली राशि का मूल बिल नहीं जमा होने के कारण यह कार्रवाई की गई है।



छह साल में बार-बार निर्देश के बावजूद बिल नहीं दिया गया। इनमें 95 फीसदी अपग्रेड हाईस्कूल हैं। नगर क्षेत्र के भी तीन हाईस्कूल शामिल हैं। इन सभी को 20-20 हजार की राशि बिहार दर्शन के लिए मिली थी। डीपीओ लेखा योजना ने कहा कि तीन दिन का अल्टीमेटम इन स्कूलों को दिया गया है। साथ ही, इन स्कूलों के एचएम का तत्काल आदेश से वेतन स्थगित कर दिया गया है। 


कुढ़नी, मुशहरी, मोतीपुर के सबसे अधिक स्कूल


जिले में जिन 105 स्कूल के हेडमास्टर का वेतन बंद किया गया है, उनमें कुढ़नी, मुशहरी, मोतीपुर के सबसे अधिक स्कूल शामिल हैं। मोतीपुर के 9, कुढ़नी 16, औराई के 6, मुशहरी के 9, बंदरा के 8, पारू के 5, बोचहां के 4, कटरा के 3 और मीनापुर के 2 स्कूल शामिल हैं। नगर क्षेत्र के आबेदा हाईस्कूल, प्रभात तारा स्कूल व उर्दू गर्ल्स स्कूल हैं, जिनके एचएम का वेतन बंद किया गया है।

Primary ka master Bihar: 105 स्कूल के हेडमास्टर का वेतन बंद, अल्टीमेटम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link