Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 6, 2024

पाठ्यक्रम नियमित बदलाव का हिस्सा: एनसीईआरटी

 नई दिल्ली, एजेंसी। एनसीईआरटी अधिकारियों ने कहा है कि पाठ्यक्रम में बदलाव नियमित रूप से पाठ्यक्रम को अद्यतन करने का हिस्सा हैं। इसका संबंध नए पाठ्यक्रम ढांचे के अनुसार नई पुस्तकों के विकास से नहीं है।




किस मुद्दे पर क्या बदलाव


गुजरात दंगे संशोधन के बाद इस वाक्य को अब ‘वर्ष 2002 में गुजरात में गोधरा कांड के बाद हुए दंगों के दौरान 1,000 से अधिक लोग मारे गए’ कर दिया गया है।


बाबरी मस्जिद राजनीतिक लामबंदी की प्रकृति के लिए राम जन्मभूमि आंदोलन और अयोध्या विध्वंस की विरासत क्या है? इसे बदलकर अब राम जन्मभूमि आंदोलन की विरासत क्या है? कर दिया गया है। इसी अध्याय में बाबरी मस्जिद और हिंदुत्व की राजनीति के संदर्भ हटा दिए गए हैं।


पीओके बदले हुए संस्करण में कहा गया है, हालांकि, यह भारतीय क्षेत्र है जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है और इसे पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) कहा जाता है।


मणिपुर संशोधित संस्करण में कहा गया है, भारत सरकार सितंबर 1949 में महाराजा को विलय समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मनाने में सफल रही।

पाठ्यक्रम नियमित बदलाव का हिस्सा: एनसीईआरटी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link