Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 6, 2024

Primary ka master: पोर्टल अपडेट होने के बाद ही होगी विद्यार्थियों की गणना

 बरेली। जिले के विद्यालयों को यू-डायस पोर्टल पर प्रत्येक विद्यार्थी की जानकारी अपडेट करना जरूरी है। अन्यथा विद्यार्थी को व्यक्तिगत शिक्षा संख्या (पेन) नहीं मिल सकेगी। नए सत्र से पोर्टल के स्थानांतरण प्रमाणपत्र मॉड्यूल से बनी टीसी ही मान्य होगी।



बीएसए संजय सिंह के अनुसार शिक्षा मंत्रालय ने कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए व्यक्तिगत शिक्षा संख्या (पेन) जरूरी कर दिया है। यह संख्या यू-डायस पोर्टल पर संबंधित विद्यालय के कोड के अंतर्गत बच्चों की प्रोफाइल दर्ज करने पर ही उत्पन्न होती है। विद्यालय का एक भी बच्चा यदि पेन से वंचित रह जाता है तो उसकी गणना किसी भी सरकारी रिकॉर्ड में नहीं होगी।


वह अनुदान या छात्रवृत्ति का लाभ नहीं ले सकेगा। वह शासकीय प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा या मान्य विद्यालय में पंजीकृत नहीं हो सकेगा। दरअसल, व्यक्तिगत शिक्षा संख्या सभी शिक्षा प्लेटफॉर्मों पर एक विशिष्ट पहचान संख्या बनाने की एक पहल है।

Primary ka master: पोर्टल अपडेट होने के बाद ही होगी विद्यार्थियों की गणना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link