Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, January 19, 2025

फिर पलटेगा मौसम, बारिश के आसार

 लखनऊ। कई दिनों तक घने कोहरे, बारिश और गलन भरी हवाओं के बाद शनिवार को राजधानी के ज्यादातर इलाकों में खिली धूप निकली। मौसम विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मौसम पलटेगा। 22 व 23 जनवरी को बारिश की संभावना है।



फिलहाल 21 जनवरी तक रात से सुबह तक कोहरे के असर के साथ दिन में मौसम साफ रहेगा। उत्तरी पछुआ हवाओं के असर से रात में गलन बरकरार रहेगी। आगामी दिनों में कोहरा घट भी सकता है।


शनिवार सुबह घने कोहरे के बाद दिन में करीब 11 बजे धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। हालांकि गलन भरी हवा का असर पूरे दिन बना रहा। धूप ढलने के बाद ठिठुरन भी महसूस हुई। शनिवार का अधिकत्तम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रहा।


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह कोहरा छाए


रहने की संभावना है। सोमवार से पछुआ हवाओं की गति बढ़ने के कारण कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है।


इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22-23 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सुझाव दिया है कि यात्री कोहरे के दौरान सतर्क रहें और मौसम में बदलाव को देखते हुए आवश्यक तैयारी करें।

फिर पलटेगा मौसम, बारिश के आसार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link