Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 7, 2025

विद्यालयों में आज होगा वंदे मातरम् का समूह गायन

 विद्यालयों में आज होगा वंदे मातरम् का समूह गायन

ललितपुर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने पर सात नवंबर को विद्यालयों में वंदे मातरम का समूह गायन किया जाएगा। विद्यालयों में देशभक्ति पर आधारित प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
जिले में चार चरणों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहला चरण सात से 1




4 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत, 7 नवंबर को जनपद के स्कूलों, विद्यालयों में सामूहिक रूप से सुबह 10 बजे वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा। इस गीत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बताएंगे। इसके साथ विद्यालयों में देशभक्ति पर आधारित रंगोली, निबंध, कविता, वाद-विवाद सहित भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जनपद में इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि विद्यालयों के सभी प्रभारी और प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विद्यालयों में आज होगा वंदे मातरम् का समूह गायन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Huebhdhdj

Social media link