Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, February 10, 2026

शिक्षक को झांसा देकर और ब्लैकमेल कर ले लिया नौ लाख

शिक्षक को झांसा देकर और ब्लैकमेल कर ले लिया नौ लाख

झासा और धमकी देकर शिक्षक से करीब नौ लाख रुपये लेने का मामला प्रकाश मे आया है। पुलिस ने शिक्षक की तहरीर पर चार नामजद और कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। इलाके के नारायणपुर सुलुई निवासी जगजीवन कनौजिया ने पुलिस को बताया है कि बीआरसी पकवाइनार पर सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हूं। मेरी पूरी जानकारी मानव सम्पदा पोर्टल पर मौजूद है। उनका कहना है कि 10 मई 2025 को पंकज यादव ने मेरे मोबाइल पर फोन किया। खुद को सचिवालय सहायक सचिव बताते हुए नौकरी के बारें मे बातचीत करने लगा।

उसने स्थानान्तरण के साथ ही समाज कल्याण विभाग में डिस्टीक क्वार्डिनेटर के पद पर नियुक्ति का झांसा देकर ऑनलाइन 20 हजार रुपये ले लिया। इसके बाद वह बार-बार पैसा मांगने लगा। जब मना रकम देने से मना किया तो उसने विजिलेंस टीम से उठवाने तथा घर कुर्की कराने की धमकी देकर जुलाई 2025 में कई बार में तीन लाख रुपये ले लिया। 19 अगस्त को जब पैसा भेजने से मना किया तो वह नौकरी से बर्खास्त कराने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसके गिरोह के महबूब आलम के खाते में तीन लाख डलवाया। उसने लखनऊ से एक फर्जी आदेश भेजा जिसमे  लखनऊ मे  जाकर फोटोग्राफी कराने का निर्देश था। कभी क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर तो कभी विजिलेंस से उठवाने की धमकी देकर वह पैसा वसूलता रहा। शिक्षक का कहना है कि कुल मिलाकर पंकज और उसके गैंग के सदस्यों ने करीब नौ लाख रुपये ले लिया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने पंकज यादव व महबूब आलम के साथ ही सत्येंद्र कुमार, पवन कुमार व कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।

शिक्षक को झांसा देकर और ब्लैकमेल कर ले लिया नौ लाख Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link