Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 14, 2026

15 अप्रैल तक स्कूल वाहनों की होगी फिटनेस जांच, मानक पूरे न होने पर कार्रवाई

15 अप्रैल तक स्कूल वाहनों की होगी फिटनेस जांच, मानक पूरे न होने पर कार्रवाई

लखनऊ। प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने शुक्रवार को निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल संचालकों को स्पष्ट संदेश दिया जाए कि वे अपने स्कूल वाहनों को निर्धारित मानकों के मुताबिक फिट कराने के बाद ही उनका संचालन करें।



15 अप्रैल तक सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल 11 मार्च को आगरा में जर्जर स्कूली बस से गिरकर एक बच्ची की मौत हो गई थी। कांसगंज में भी कुछ दिन पहले इसी तरह का हादसा हुआ था। दोनों मामलों में परिवहन विभाग की लापरवाही उजागर हुई थी। इसलिए शासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। जिसके बाद प्रदेश भर में अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग को यह सुनिश्चित करना होगा कि स्कूलों में चलने वाले सभी वाहन सुरक्षा मानकों के अनुरूप हों और उनके पास वैध फिटनेस प्रमाणपत्र हो। निर्देशों में यह भी कहा गया है कि स्कूल बसों की छत पर लगे कैरियर की जांच कराई जाए, क्योंकि इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे वाहनों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। अधिकारियों को जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति और विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की नियमित बैठकें कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। 


15 अप्रैल तक स्कूल वाहनों की होगी फिटनेस जांच, मानक पूरे न होने पर कार्रवाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link