शिक्षक अपहरण कांड में जंगल में दो जिले की पुलिस की छापेमारी
झाझा थाना क्षेत्र में हुए शिक्षक अपहरण कांड में अब पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अपहृत शिक्षक की सकुशल बरामदगी के लिए जमुई और बांका पुलिस की संयुक्त टीम लगातार जंगलों और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है।
गुरुवार की देर शाम मणिकथान बखोरीबथान भदवरिया स्थित रक्तरोहणी पहाड़ी के पास हथियारबंद बदमाशों ने शिक्षक का अपहरण कर लिया था। अपहृत शिक्षक की पहचान बांका जिले के चांदन प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़रिया के प्रधानाध्यापक कालेश्वर दास के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे कालेश्वर दास प्रतिदिन की तरह
देवघर से ट्रेन से नारगंजो स्टेशन पहुंचे और वहां से बाइक से विद्यालय गए थे। स्कूल की छुट्टी के बाद वे आंगनबाड़ी रसोइया किरण कुमारी के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रक्तरोहणी पहाड़ी के पास पांच से छह हथियारबंद अपराधियों ने दोनों को रोक लिया और जबरन
जंगल मे घटनास्थल पर जांच में जुटी एफएसल की टीम।
अपने साथ ले गए। कुछ दूरी पर अपराधियों ने रसोइया किरण कुमारी को छोड़ दिया, जबकि शिक्षक को अपने साथ जंगल की ओर लेकर फरार हो गए। किसी तरह रसोइया ने घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी। इसके बाद शिक्षक के पुत्र रोहित कुमार ने झाझा थाना में
अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना की सूचना मिलते ही झाझा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। शुक्रवार को झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी जंगलों में सघन छापेमारी करते रहे।

