Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 14, 2026

यूपी बेसिक शिक्षा परिषद: कक्षा 5 और 8 की वार्षिक परीक्षा की तिथियों में बदलाव, नया आदेश जारी, लेकिन यह केवल इन जिलों के लिए ही होगा लागू

यूपी बेसिक शिक्षा परिषद: कक्षा 5 और 8 की वार्षिक परीक्षा की तिथियों में बदलाव, नया आदेश जारी, लेकिन यह केवल इन जिलों के लिए ही होगा लागू



उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।


शिक्षा निदेशक (बेसिक) कार्यालय, लखनऊ द्वारा जारी पत्रांक 68401-97/2025-26 दिनांक 13 मार्च 2026 के माध्यम से कुछ जनपदों में कक्षा 5 और कक्षा 8 की परीक्षाओं की तिथि में संशोधन किया गया है।

किन जिलों के लिए जारी हुआ आदेश

यह आदेश निम्न जनपदों के लिए प्रभावी किया गया है —


आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी।

क्या थी परीक्षा तिथि


कार्यालय के पूर्व आदेश के अनुसार —


कक्षा 5 गणित – 17 मार्च 2026 (प्रथम पाली)


कक्षा 5 सामाजिक विषय – 18 मार्च 2026 (प्रथम पाली)

कक्षा 8 गणित – 17 मार्च 2026 (प्रथम पाली)

कक्षा 8 विज्ञान – 20 मार्च 2026 (प्रथम पाली)

अब नई परीक्षा तिथि


नए आदेश के अनुसार इन जनपदों में परीक्षाएं अब 24 मार्च 2026 को निम्न समयानुसार कराई जाएंगी —

कक्षा विषय तिथि पाली


क्षा 5 गणित 24 मार्च 2026 प्रथम पाली


कक्षा 5 सामाजिक विषय 24 मार्च 2026 द्वितीय पाली


कक्षा 8 गणित 24 मार्च 2026 प्रथम पाली


कक्षा 8 विज्ञान 24 मार्च 2026 द्वितीय पाली


प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जा रहे


आदेश में बताया गया है कि इन जिलों के लिए प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा निर्धारित नई समय सारिणी के अनुसार परीक्षा आयोजित की जाएगी।

अन्य जिलों में पहले की तिथि ही लागू




आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उक्त जनपदों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में परीक्षा पहले जारी निर्देशों (24 फरवरी 2026 एवं 6 मार्च 2026 के आदेश) के अनुसार ही आयोजित होगी।




यह आदेश कक्षा 5 के गणित और सामाजिक विषय तथा कक्षा 8 के गणित और विज्ञान विषय की परीक्षा पर लागू होगा।

यूपी बेसिक शिक्षा परिषद: कक्षा 5 और 8 की वार्षिक परीक्षा की तिथियों में बदलाव, नया आदेश जारी, लेकिन यह केवल इन जिलों के लिए ही होगा लागू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link