ध्यान दें- अगले 15 दिन में सात जरूरी वित्तीय काम निपटा लें, चूकने पर लगेगा बड़ा आर्थिक झटका
चालू वित्त वर्ष समाप्त होने में सिर्फ 15 दिन बाकी हैं। 31 मार्च तक कई वित्तीय काम निपटाने जरूरी हैं। इस समयसीमा को चूकने पर बड़े आर्थिक झटके का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा पीपीएफ, निवेश के साक्ष्य जमा कराने, संशोधित आयकर रिटर्न दाखिल करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य निपटाना भी जरूरी है।

