पीसीएस के इंटरव्यू में पूछा-‘मुगलों और अंग्रेजों में से कौन अच्छा था’
क्या है फिटनेस का राज?
साक्षात्कार के दौरान व्यक्तिगत प्रश्न भी पूछ लिए जाते हैं। इंटरव्यू बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से पूछा कि उसकी फिटनेस का राज क्या है। आपकी उम्र कितनी है, फिट रहने के लिए क्या करते हैं। क्या जिम करना सही है, जिम के लिए क्या-क्या जरूरी है।
प्रयागराज, । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस 2024 के साक्षात्कार के 19वें दिन सोमवार को अभ्यर्थियों से विविध विषयों पर सवाल पूछे गए।
इंटरव्यू बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से पूछा कि ‘मुगलों और अंग्रेजों में से कौन अच्छा था’, अमेरिका ने अभी हाल ही में भारत में ईरान का कौन सा जहाज डुबोया है, क्या यह सही है। भारत के पास इस समय कितने प्रकार के जेट हैं। अभी हाल ही में भारत में किस देश से शिप आया है। टर्बो जेट और जेट इंजन में क्या अंतर होता है, पुलिस की छवि कैसे सुधारोगे, कोचीन किन दो कारणों से चर्चा में है, औरंगजेब की कुछ अच्छी बातें बताएं, औरंगजेब ने कौन से मंदिर बनवाए जैसे सवाल पूछे गए।

