Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 13, 2026

टीजीटी अंग्रेजी भर्ती 2021 का परिणाम बदला जाएगा

टीजीटी अंग्रेजी भर्ती 2021 का परिणाम बदला जाएगा

प्रयागराज,। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) अंग्रेजी भर्ती 2021 का परिणाम चार साल बाद बदलेगा। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 26 अक्तूबर 2021 को टीजीटी अंग्रेजी का परिणाम घोषित किया था। असंतुष्ट अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट याचिकाएं कर दी थी। अभ्यर्थियों ने संशोधित उत्तरकुंजी के पांच प्रश्नों के उत्तर पर सवाल खड़े किए थे।


इनमें बुकलेट सीरीज बी के प्रश्नसंख्या 33 और 111 पर अभ्यर्थियों को सही मानते हुए हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को निर्देशित किया है कि विषय विशेषज्ञों से सलाह ली जाए। दावा सही मिलता है तो आयोग को परिणाम संशोधित करना पड़ेगा


गौरतलब है कि टीजीटी अंग्रेजी के 1783 पदों के लिए 78546 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। टीजीटी अंग्रेजी की उत्तरकुंजी में संशोधन के बावजूद प्रश्नों के जवाब गलत रह गए थे



टीजीटी अंग्रेजी भर्ती 2021 का परिणाम बदला जाएगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link