Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 13, 2026

प्राथमिक स्कूलों में जन्म प्रमाणपत्र,आधार के बिना भी देना होगा दाखिला

प्राथमिक स्कूलों में जन्म प्रमाणपत्र,आधार के बिना भी देना होगा दाखिला

लखनऊ। नए शिक्षण सत्र में प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को बिना जन्म प्रमाणपत्र व आधार के भी दाखिला होगा।


मुख्य सचिव एस पी गोयल ने गुरुवार को सभी जिलों के जिलाधिकारियों के नाम सर्कुलर जारी कर ये निर्देश दिए हैं। पहली अप्रैल से शुरू हो रहे स्कूल चलो अभियान के पहले चरण से पूर्व बच्चों को स्कूलों में दाखिला देने के निर्देश दिए गए हैं और कहा गया कि अध्यापकों की ओर से किसी भी बच्चे को जन्म प्रमाण-पत्र अथवा आधार पहचान सम्बन्धी दस्तावेजों के अभाव में प्रवेश से वंचित नहीं किया जाएगा। साथ ही बच्चों के सम्बन्ध में अभिभावक द्वारा दी गई सूचनाएं स्कूलों में दाखिले के लिए मान्य होगा।

प्राथमिक स्कूलों में जन्म प्रमाणपत्र,आधार के बिना भी देना होगा दाखिला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link