🔹*लेफ्टिनेंट दीक्षा त्रिपाठी: महिला सशक्तिकरण की एक शानदार मिसाल"*
लेफ्टिनेंट दीक्षा त्रिपाठी ने पुणे के AIPT (Army Institute of Physical Training)में 'आर्मी मार्शल आर्ट्स रूटीन' (AMAR) कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। वह इस कोर्स को पास करने वाली *पहली महिला कॉम्बैटेंट (योद्धा)* बन गई हैं।
सबसे कठिन कोर्सों में से एक माना जाने वाला यह AMAR कोर्स, शारीरिक सहनशक्ति और मानसिक मजबूती की कड़ी परीक्षा लेता है।
लेफ्टिनेंट दीक्षा ने न केवल इसकी मुश्किलों का डटकर सामना किया, बल्कि अपने दृढ़ संकल्प और अटूट मेहनत के दम पर इसमें शानदार सफलता भी हासिल की।

