निवेश मित्र 3.0 की शुरुआत 18 मार्च को
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निवेश मित्र पोर्टल 3.0 की शुरुआत 18 मार्च को करेंगे। निवेश मित्र पोर्टल 2.0 की तुलना में इस बार तीसरे चरण में सभी संबंधित विभागों को इसमें शामिल किया गया है।
इससे निवेशकों को विभिन्न प्रकार के अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए विभिन्न विभागों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। औद्योगिक विकास विभाग ने 2018 में इस पोर्टल की शुरुआत की थी और इसके माध्यम से निवेशकों को एक ही प्लेटफार्म पर विभिन्न सुविधाएं प्रदान की गई थी। राज्य सरकार ने पहले चरण में निवेशकों को 40 से अधिक प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई थीं। तीसरे चरण में 200 सुविधाएं मिलेंगी।

