विषय- 27 मार्च को रामनवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के सम्बन्ध में
महोदय,
सादर अवगत कराना है कि कार्यालय सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उ०प्र० द्वारा घोषित अवकाश तालिका में रामनवमी का अवकाश 26 मार्च 2026 को घोषित है। जबकि रामनवमी का पर्व 27 मार्च 2026 को पड़ रहा रहा है तथा उक्त दिवस में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।
महोदय रामनवमी का पर्व हिन्दू समाज की आस्था का पर्व है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि 27 मार्च 2026 को रामनवमी का अवकाश घोषित करने की कृपा करें। ताकि प्रदेश के समस्त नागरिकों के साथ परिषदीय शिक्षक भी हर्षोल्लास के साथ रामनवमी का पावन पर्व मना सकें।

