Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 25, 2026

माध्यमिक शिक्षा में छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान पर फोकस

 माध्यमिक स्कूलों में भी अब व्यावहारिक और छात्र-केंद्रित रोचक पढ़ाई शुरू करने की तैयारी की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नए शैक्षिक सत्र से ही इस दिशा में एक प्रोजेक्ट के रूप में इसे शुरू करने का निर्णय किया है।



इसमें भाषा, गणित, विज्ञान, कला, संगीत और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों को शामिल करते हुए बहुविषयक दृष्टिकोण अपनाया


जाएगा। इसमें सामान्य ज्ञान के अलावा एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत स्थानीय उत्पादों की जानकारी के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा। इसमें ल्प मेले और ओडीओपी से जुड़ी प्रदर्शनियों का भ्रमण भी छात्रों को कराया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा में छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान पर फोकस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link