Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 25, 2026

परिषदीय स्कूलों के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित 39 शिक्षक-शिक्षामित्रों का वेतन रोका

परिषदीय स्कूलों के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित 39 शिक्षक-शिक्षामित्रों का वेतन रोका

एटा, ऑनलाइन प्रेरणा ऐप से बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरी


क्षण बीएसए दिनेश कुमार व अन्य शिक्षाधिकारी, जिला समन्वयक ने किया। निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 39 शिक्षक, शिक्षामित्र, प्रधानाध्यापक, अनुदेशक का अनुपस्थित दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन प्रेरणा ऐप के माध्यम से 23 फरवरी से 18 मार्च तक जनपद की आठ ब्लॉक में संचालित परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के औचक निरीक्षण किए गए। इसमें 22 शिक्षामित्र, 13 सहायक अध्यापक, तीन प्रधानाध्यापक और एक अनुदेशक अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिले शिक्षक, शिक्षामित्र, प्रधानाध्यापक, अनुदेशक का एक दिन का वेतन रोका गया है।

साथ ही उनको कारण बताओ नोटिस जारी किए। नोटिस में अनुपस्थित रहने वालों को तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। बीएसए ने बताया कि ऑनलाइन प्ररेणा ऐप से परिषदीय विद्यालयों में 23 फरवरी से 18 मार्च तक औचक निरीक्षण कराए गए हैं, जिसमें शिक्षक-शिक्षामित्र, प्रधानाध्यापक और अनुदेशक अनुपस्थित मिले हैं।सर्वाधिक अनुपस्थित शिक्षक ब्लॉक निधौलीकलां केबेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक, शिक्षामित्र, प्रधानाध्यापक और अनुदेशक में सर्वाधिक ब्लॉक निधौलीकलां में 10, शीतलपुर में 7, मारहरा में 5, जैथरा-अलीगंज के 4-4, अवागढ़-सकीट मे तीन-तीन और जलेसर ब्लॉक के दो शिक्षक शामिल हैं।टाइम एंड मोशन स्टडी का पालन कराना उददेश्यबीएसए ने बताया कि परिषदीय विद्यालय में ऑनलाइन प्रेरणा ऐप से औचक निरीक्षण कराने का उद्देश्य टाइम एंड मोशन स्टडी के आधार पर शैक्षणिक कार्यो के लिए समय अवधि एवं कार्य निर्धारण कराना है, जिसके लिए शिक्षक शिक्षण अवधि से 15 मिनट पूर्व विद्यालय में उपस्थित होंगे। शिक्षण अवधि के पश्चात न्यूनतम 30 मिनट उपस्थित रहकर आगामी दिवस की कक्षा शिक्षण की रूपरेखा तैयार करेंगे।


परिषदीय स्कूलों के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित 39 शिक्षक-शिक्षामित्रों का वेतन रोका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link