Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 25, 2026

स्कूटी सवार शिक्षिका को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

स्कूटी सवार शिक्षिका को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, झांसी-रक्सा मार्ग पर हुआ हादसा



झांसी-रक्सा मार्ग पर पहुंज नदी के पास एक प्राइवेट स्कूल की अध्यापिका नैंसी गुप्ता (30) पुत्री राकेश को तेज रफ्तार ट्रक ने बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे में नैंसी गंभीर रूप से घायल हो गई। नाजुक हाल में उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद चालक वहां से भाग निकला। पुलिस सीसीटीवी के जरिये उसे तलाशने में जुटी है।

मिशन कंपाउंड निवासी नैंसी एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षिका हैं। परिजनों ने बताया कि रोजाना सुबह वह स्कूटी से विद्यालय जा पढ़ाने जाती थीं। सोमवार सुबह भी वह घर से पढ़ाने के लिए स्कूल जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह जैसे ही वह पहुंज नदी के पास पहुंचीं, पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नैंसी सड़क पर गिर गईं। ट्रक के पहिये उनके ऊपर से गुजर गए। हादसे में उनके सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई। वहां राहगीर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल शिक्षिका को तुरंत मेडिकल अस्पताल भिजवाया। यहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती कर लिया। देर-रात तक उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है।

स्कूटी सवार शिक्षिका को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link