Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 25, 2026

मिशन शक्ति : 6,256 विद्यालयों में 'सेल्फ डिफेंस क्लब' का गठन

मिशन शक्ति : 6,256 विद्यालयों में 'सेल्फ डिफेंस क्लब' का गठन

लखनऊ। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने मंगलवार को कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत अभियान के तहत प्रदेश के 6,587 विद्यालयों में आत्मर


क्षा प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा 6,256 विद्यालयों में 'सेल्फ डिफेंस क्लब' का गठन किया गया है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अभियान के तहत संवाद और आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम बालिकाओं के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत जिला, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए 29,193 बालिकाओं से महिला अधिकारियों एवं प्रेरक




महिलाओं द्वारा संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान बालिकाओं को जीवन कौशल, आत्मरक्षा, शिक्षा एवं करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास एवं जागरूकता का संचार हुआ।




सीएसआर कॉन्क्लेव से बड़ी कंपनियों को जोड़ें वहीं दूसरी ओर बेसिक शिक्षा मंत्री ने मंगलावार को विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि सीएसआर कॉन्क्लेव आयोजित कर बड़ी कंपनियों को विभाग की योजनाओं से जोड़ा जाए। सीएसआर फंड के माध्यम से विद्यालयों के निर्माण, स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना तथा आधारभूत सुविधाओं के विकास में सहयोग प्राप्त किया जाए। सीएम कंपोजिट विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के उन्नयन, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना की कार्ययोजना तैयार करें।

मिशन शक्ति : 6,256 विद्यालयों में 'सेल्फ डिफेंस क्लब' का गठन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link