Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 9, 2026

एमडीएम रिपोर्ट 12:30 बजे तक ई-शिक्षाकोष पर दर्ज करें

 पटना, कासं। पटना जिले के लगभग तीन हजार प्रारंभिक विद्यालयों को अब एमडीएम की रिपोर्ट 12:30 तक भेज देनी होगी। मध्याह्न भोजन योजना समिति ने एमडीएम की रिपोर्टिंग का समय बदलते हुए अब प्रत्येक कार्य दिवस में दोपहर 12:30 बजे तक ही ई-शिक्षाकोष पोर्टल https://e-shikshakosh.bihar.gov.in पर मध्याह्न भोजन से लाभान्वित बच्चों की संख्या दर्ज करने का आदेश जारी किया है। निदेशक विनायक मिश्र ने इसे लेकर पटना जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र लिखा है।


ग्रीष्मकाल में सभी प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों का संचालन 6:30 बजे से 12:30 तक किया जा रहा है। समय में हुए बदलाव को लेकर ही एमडीएम की रिपोर्ट अब पहले भेजने का निर्णय लिया गया है। निदेशक ने कहा कि प्रत्येक दिन वीसी के माध्यम से जिलावार समीक्षा भी की जाती है। ऐसे में निदेशालय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित सभी स्कूलों का प्रतिवेदन निर्धारित समय पर उपलब्ध करा दिया जाए।

एमडीएम रिपोर्ट 12:30 बजे तक ई-शिक्षाकोष पर दर्ज करें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link