Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 9, 2026

गिरिजेश त्यागी बने लोक सेवा आयोग के सचिव

गिरिजेश त्यागी बने लोक सेवा आयोग के सचिव

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार का तबादला विशेष सचिव सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के पद पर हो गया है। वहीं गिरिजेश कुमार त्यागी को आयोग का सचिव बनाया गया है।



गिरिजेश कुमार त्यागी इससे पहले विशेष सचिव उच्च शिक्षा तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलसचिव की जिम्मेदारी निर्वहन कर रहे थे। आयोग सचिव के पद पर अशोक कुमार की नियुक्ति 16 मई 2023 को हुई थी। उन्होंने पीसीएस 2024 और आरओ/एआरओ 2023 में नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ नवंबर 2024 में हुए आंदोलन को बहुत कुशलता से संभाला था।

गिरिजेश त्यागी बने लोक सेवा आयोग के सचिव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link