Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 9, 2026

अन्तर्जनपदीय / पारस्परिक अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण के उपरान्त जनपद कौशाम्बी में कार्यभार ग्रहण किये शिक्षक / शिक्षिकाओं की सेवापुस्तिका के संबंध में।

 अन्तर्जनपदीय / पारस्परिक अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण के उपरान्त जनपद कौशाम्बी में कार्यभार ग्रहण किये शिक्षक / शिक्षिकाओं की सेवापुस्तिका के संबंध में।



महोदय,


कृपया उपर्युक्त विषयक आप अपने कार्यालय पत्रांक / अनु0-02/13781/2025-26 दिनांक 22.01.2026 का सन्दर्भ ग्रहण करनें का कष्ट करें, जिसके माध्यम से अन्तर्जनपदीय / पारस्परिक अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण के उपरान्त जनपद चित्रकूट से जनपद कौशाम्बी हेतु कार्यभार ग्रहण किये जाने वाले शिक्षक/शिक्षिकाओं की सेवापुस्तिका उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गयी है।




उक्त के संबंध में अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग उ०प्र० शासन, लखनऊ के पत्र संख्याः 403/बेसिक शिक्षा/2021 दिनांक 13.05.2021 में उल्लिखित है कि "शिक्षकों की अधिष्ठान संबंधी सेवायें यथा सर्विस बुक एवं एल०पी०सी० सुगमता एवं पारदर्शिता से प्राप्त हों इस उद्देश्य से पूर्व में मानव सम्पदा पोर्टल के सबंध में निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में परिषदीय शिक्षकों के सर्विस बुक तथा एल०पी०सी० का ऑनलाइन विधा के माध्यम से रख-रखाव और अद्यावधिक कराना सुनिश्चित करें। परिषदीय प्रधानाध्यापकों / सहायक अध्यापकों के सेवा संबंधी मैनुअल अभिलेख (भौतिक अभिलेख) की मान्यता समाप्त की जाती है। मात्र ऑनलाइन जारी सर्विस बुक एवं एल०पी०सी० ही मान्य होगी।"


अतः उपरोक्त के कम में आख्या आवश्यक कार्यवाही हेतु सादर प्रेषित





अन्तर्जनपदीय / पारस्परिक अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण के उपरान्त जनपद कौशाम्बी में कार्यभार ग्रहण किये शिक्षक / शिक्षिकाओं की सेवापुस्तिका के संबंध में। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link