Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 14, 2026

75 प्रतिशत से कम अपार आइडी बनाने वाले स्कूल के एचएम हटेंगे

75 प्रतिशत से कम अपार आइडी बनाने वाले स्कूल के एचएम हटेंगे

जिले के सभी राजकीय, राजकीयकृत, अल्पसंख्यक, प्रोजेक्ट, मदरसा, संस्कृत उच्च माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सभी नामांकित बच्चों का ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार आइडी) बनाने का निर्देश दिया है. जिले में मात्र 65 प्रतिशत बच्चों का ही अपार आइडी बन पाया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने कहा कि


जिन स्कूलों में 75 प्रतिशत से कम बच्चों का अपार आइडी बनेगा वहां के प्रधानाध्यापक को हटाया जायेगा और दूसरे को मौका दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि अभिभावकों ने शिकायत की है कि 9वीं के नामांकन में स्कूल पैसे की मांग कर रहे हैं, ऐसा पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई होगी. कोई प्रधानाध्यापक फर्जी टीसी पर नामांकन नहीं लें. बिना यू-डायस नंबर देखे कभी नामांकन नहीं ले. कोई बच्चा नौवीं कक्षा में दूसरी पंचायत के स्कूल में नामांकन लेना चाहता तो इसके लिए बीइओ से अनुमति लेनी होगी. अगर कोई जिला बदलना चाहता है, तो उसे डीइओ से अनुमति लेनी होगी.

75 प्रतिशत से कम अपार आइडी बनाने वाले स्कूल के एचएम हटेंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link