Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 14, 2026

विद्यालय में खेलने के समय स्लाइडर में फंसकर साढ़े तीन साल की बच्ची की मौत

विद्यालय में खेलने के समय स्लाइडर में फंसकर साढ़े तीन साल की बच्ची की मौत



नगर थाना क्षेत्र के जढुआ ओपी के पास स्थित एक निजी विद्यालय में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल परिसर में लगे स्लाइडर में फंसने से साढ़े तीन वर्षीया बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।


जानकारी के अनुसार, जढुआ करबला निवासी मो रेयाज कुरैषी की पत्नी नेहा परवीन बेटे मो. रेयान कुरैशी के साथ उसके स्कूल गईं थीं। रेयान इस साल पहली कक्षा में गया है। उसकी किताब खरीदनी थीञ उनके साथ साढ़े तीन वर्षीय बेटी इनाया फातिमा भी थी।


■हाजीपुर के जहुआ ओपी के पास एक निजी स्कूल में गुरुवार शाम की घटना 

■मां पहली कक्षा में पढ़ने वाले बेटे को लेकर किताब खरीदने गई, तब तक हो गया हादसा


मां और बेटा स्कूल के अंदर किताबलेने चले गए, इसी दौरान बच्ची परिसर में लगे बच्चों के स्लाइडर पर खेलने लगी। खेलते वक्त अचानक उसकी गर्दन स्लाइडर में फंस गई।


बताया जाता है कि जब तक मां को घटना की जानकारी हुई और वह मौके पर पहुंचीं, तब तक बच्ची की मौत हो


चुकी थी। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई और परिजन बदहवास हो गए। विद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया कि मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने बच्ची को स्लाइडर पर चढ़ने से रोका था, लेकिन गार्ड के दूसरी ओर जाने के बाद वह फिर से वहां पहुंच गई और हादसा हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है।


इधर, नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की गई। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विद्यालय में खेलने के समय स्लाइडर में फंसकर साढ़े तीन साल की बच्ची की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link