सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के मोबाइल फोन पर पहरा
सरकारी स्कूलों में अब मास्टर साहब अपनी मर्जी से मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. शिक्षा विभाग ने शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य के दौरान व अनावश्यक रूप से मोबाइल चलाने पर सख्त रुख अख्तियार किया है. जारी आदेशों के अनुसार अब स्कूल मैं अवधि के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग को लेकर कड़े नियम लागू कर दिये गये हैं. पाया गया कि शिक्षक शैक्षणिक कार्य के बजाय निजी कार्यों के लिए मोबाइल का उपयोग करते हैं.
इससे न केवल बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है, बल्कि माहौल भी बिगड़ता है. अधिकारियों का मानना है कि शिक्षकों के मोबाइल में व्यस्त रहने के कारण बच्चे स्कूल परिसर में बिना किसी दिशा-निर्देश के भटकते पाये जाते हैं, जो उनकी सुरक्षा और शिक्षा दोनों के लिए घातक है. कार्यालय आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों को स्कूल संचालन के दौरान अपने मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से प्रधानाध्यापक या प्रधान शिक्षक के पास जमा कराने होंगे

